नर्मदा समय, संपादक, डॉ प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : नर्मदा समय में पब्लिश खबर विकास यात्राओं की इबारत पर वार्ड नंबर 5 का फटे हाल रोड, रहवासी आंदोलन को बाध्य खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन एक्टिव मोड में आया दूसरे दिन से ही इस रोड की मरम्मत की शुरुआत कर दी गई । जल आवर्धन योजना के अंतर्गत पेयजल पाइप लाइन बिछाने से शिवराजपुरी कॉलोनी एवं शिवाजीनगर को मिलाने वाले रास्ते की खुदाई की गई थी । अब उस रोड को सीमेंटीकरण करके भर दिया गया हैं ।
गौरतलब है इस रोड को दोबारा खोदकर पेयजल की पाइप लाइन बिछाई गई थी जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे और महीनों से इसे भरा नहीं जा रहा था । मानवता के हित में लोगों की समस्या के मद्देनजर नर्मदा समय ने इस खबर को पब्लिश किया । जिसके बाद त्वरित कार्यवाही की गई इस कार्यवाही से वार्ड नंबर 5 के रहवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है जिसमें विशेष रूप से दिनेश यादव, नीरज दुबे, राकेश सावल्ले, रामनारायण लोवंशी एवं पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मोनी चंद्रवंशी ने थैंक्स नर्मदा समय कहकर नर्मदा समय समाचार पत्र को अभिवादन किया और आभार माना
पूर्व की फटे हाल रोड की दशा की तस्वीर :-


