नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /ट्रक का टायर फटते ही ट्रक से टकराकर इनोवा कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत 6 घायल गंभीर मरीजों को बुधनी निजी अस्पताल, नर्मदा अपना अस्पताल सहित जिला अस्पताल में भर्ती किया। नर्मदापुरम नेशनल हाईवे मार्ग स्थित बगवाड़ा टोल के पास गुरुवार शाम को ट्रक और इनोवा कार में जबरदस्त भिड़ंत हुई इसमें 1 की मौत 6 घायल हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास पटेल ढाबे के सामने से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटते ही पीछे से आ रही इनोवा कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। जिसमें इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए वही एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा 6 लोग गंभीर घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को बुधनी अस्पताल, नर्मदा अपना अस्पताल सहित जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार जारी हैं । एक महिला मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। इनोवा की जबरदस्त टक्कर में मौके पर पहुंची बुधनी पुलिस टोल कर्मचारियों सहित राहगीरों ने मदद कर घायलों को इनोवा कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजा । बुधनी थाना प्रभारी विकास खींची ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक में पीछे से टकराने से फोर व्हीलर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है साथ ही एक व्यक्ति की मौत हुई है । बुधनी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और घायल हुए व्यक्ति एक ही परिवार के हैं जो कि नागपुर भंडारा के रहने वाले हैं और महाकाल ओमकारेश्वर दर्शन के लिए नागपुर से गाड़ी से उज्जैन जा रहे थे ।

