नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /शासकीय महाविद्यालय डोलरिया की राष्ट्रीय सेवा योजना की पुरुष इकाई के सात दिवसीय आवासीय शिविर जो ग्राम आमुपुरा में लगाया गया। प्रातः काल गांव में प्रभात फेरी निकाली गई । परियोजना कार्य के दौरान आज स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया।जिसमें डॉ. चंदन चावड़ा एवं डॉ. उमेश सिंह ने 42 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया । आज कार्यक्रम के समापन अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा के प्राचार्य श्री धुर्वे मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि में डॉ. बाऊ पटेल सहायक प्राध्यापक हिंदी , ग्राम पंचायत के सरपंच श्यामसुंदर पटेल, शासकीय महाविद्यालय डोलरिया के प्राचार्य डॉ. मोहर सिंह हिंडोलिया के अतिरिक्त समस्त शिक्षक महाविद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों ने भाग लिया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद राय ने कैम्प के समस्त दिवसों की जानकारी दी । स्वयंसेवको एवं ग्राम के नन्हे मुन्ने बच्चो ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधिया की गई ।सभी के उदबोधन पश्चात शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमे बेस्ट स्वयंसेवक शिवम राठौर, बेस्ट दल नायक हर्ष विश्वकर्मा, बेस्ट सांस्कृतिक गतिविधि में करन नागले एवं विवेक सिंह तोमर, बेस्ट भोजन व्यवस्थापक करन गालवंशी, बेस्ट सर्वेक्षक प्रीत चौधरी, बेस्ट परियोजना कार्य मे केशव विश्वकर्मा एवं उपदेश परते को सम्मानित किया गया । पीटी प्रशिक्षक अंशुल राजपूत एवं व्यवस्थापक मनीष दुबे को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में आभार प्राचार्य डॉ. मोहर सिंह हिंडोलिया के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप भदौरिया द्वारा किया गया । सायं काल में सभी स्वयंसेवकों के द्वारा “कैंप फायर” का आयोजन किया एवं प्रेरणास्पद नारे लगाए।

