नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 3/3/2023 दिन शुक्रवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के आदेशानुसार आर टी ओ विभाग के संभागीय उड़नदस्ते के द्वारा नर्मदापुरम जिले के समस्त मार्गो पर बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। जिसमे बिना नंबर 11 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए ₹11,000 का चालान किया गया तथा कार्यवाही के दौरान 7 ऑटो बिना परमिट पाए गए। जिन्हें जप्त कर कार्यालय में खड़ा करवाया गया। आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार बिना नंबर प्लेट या नियम विरुद्ध लगाई गई नंबर प्लेट पर चालानी कार्यवाही जारी रहेगी। बता दे कि आरटीओ श्रीमती निशा चौहान ने जब से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रभार संभाला है कार्यालय के कार्य के साथ साथ ऑफिस के बाहर भी उनकी सक्रियता दिख रही है और लगातार चालानी कार्रवाई हो रही है।

