वनखेड़ी/ प्रदीप गुप्ता /भारत सरकार की जन कल्याण योजना प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत जन औषधि केंद्र के माध्यम से 30% से 90% तक सस्ती जेनेरिक उच्च गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध की जाती हैं। जनऔषधि सस्ती भी अच्छी भी नवांकुर संस्था तुलसी सामाजिक सांस्कृतिक समिति बनखेडी ने शासकीय कन्या हायर सेकन्डरी स्कूल बनखेडी के सभागार में एक कदम महिला शक्ति की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य पी डी शर्मा की अध्यक्षता शिक्षिका श्रीमती कल्पना अवस्थी के मुख्य आतिथ्य एवं जन औषधि केंद्र के संचालक तुलसी राम कहार के आयोजन बी एस डब्ल्यू एम एस डब्ल्यू परामर्शदाता मकरन सिंह कुशवाहा के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संस्था के प्राचार्य श्री शर्मा ने संबोधित करते हुए छात्राओं को मार्गदर्शित किया। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी, जिससे 30% से 90% तक जेनेरिक दवाएं अपने परिवार और सभी के लिए उपयोग करने की सलाह दी, जिससे अपनी मेहनत की कमाई को बचाया जा सकता है। दवाइयों में खर्च ना हो अधिक वहीं तुलसीराम कहार ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दी जाने वाली दवाओं ओर सस्ती ओर गुणवत्ता पूर्ण होने की जानकारी मनोवैज्ञानिक ओर परामर्श दाता मकरन सिंह कुशवाहा ने दी। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक रमेश मेहर, शिक्षिका श्रीमती अनुसुईया राय, शिक्षिका बर्षा गौतम, कलीराम अहिरवार ओर स्कूल की छात्राएं समस्त स्टाप उपस्थित रहा।

