टीकमगढ़ । जतारा विकासखंड एवं मोहनगढ़ क्षेत्र के ग्राम केशवगढ़ सहित वृशभानपुरा, हथेरी में कई दिनों से बिजली गुल है 10वीं और 12वीं कक्षा बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं जहां बच्चे अब बगैर लाइट के कैसे पढैं कैसे आगे बडे़ं यह सवाल बच्चों ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया है वहीं ग्रामीणों ने शासन जिला प्रशासन से इन ग्रामों में शीघ्र अति शीघ्र बिजली सप्लाई कराने की मांग की है। ग्रामीण चंद्रभान यादव, रोशन यादव, पप्पू केवट, मनोहर अहिरवार, एवं छात्र सौरव यादव, कमलेश पाल ,किशोरी प्रजापति ,अभिषेक यादव आदि ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी से यह मांग की है कि हमारे कक्षा 10वीं और 12वीं के एग्जाम चल रहे हैं और गांव में बिजली कटी हुई है जिसके कारण हम पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं ग्रामीणों का यह कहना है कि गर्मी का मौसम आ गया है जहां मवेशियों को पानी की व्यवस्था के लिए बिजली सप्लाई एवं अभी खेतों में फसलें भी हैं जिनको भी सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है जिसको लेकर बिजली की अति आवश्यकता है बिजली ना होने से बिजली पंप नहीं चला पा रहे हैं। जहां छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों ने बिजली चालू कराए जाने की मांग की है। …….विकास यात्रा के दौरान जोड़ दी गई थी बिजली….. ग्रामीणों और छात्रों का कहना है कि जब गांव गांव में विकास यात्रा आई थी उस समय बिजली जोड़ दी गई लेकिन विकास यात्रा जाने के पश्चात एक-दो दिन बाद बिजली काट दी गई जहां अब बिजली सप्लाई बंद है।

