नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर आज 3 मार्च शुक्रवार को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम के जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र परिसर में सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार और सिविल सर्जन डॉ. सुधीर विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर एन प्रजापति द्वारा 25 श्रवण बाधित बच्चों एवं 1 अन्य की जांच कर उपचार दिया गया तथा चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किए। शिविर में अमित दुबे, सजल परसाई, सरिता पांडे, मोनिका दास, आरती मेहरा, निधि शर्मा द्वारा पंजीयन एवं जांच में सहयोग किया गया।

