आमलकी एकादशी पर विष्णु भोग बांटा गया
नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता /एक पहल संस्था द्वारा आमलकी एकादशी पर सेठानी घाट श्री राम जानकी मंदिर मैं फलाहारी खिचड़ी के रूप में विष्णु भोग का वितरण श्रद्धालुओं के लिए किया गया संस्था अध्यक्ष चौहान ने बताया कि एक पहल संस्था ग्यारस को विष्णु भोग का वितरण श्रद्धालुओं के लिए किया गया है। यह एकादशी का तीसरा आयोजन निरंतर किया गया । राम जानकी मंदिर के संचालक पंडित लवलेश शर्मा ने बताया कि आमला की एकादशी को रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। इस तिथि फाग उत्सव की भी शुरुआत हो जाती है। इसी उपलक्ष में सेठानी घाट स्थित राम जानकी मंदिर में महिलाओं द्वारा फाग उत्सव मनाया गया एवं रंग गुलाल उड़ाया गया। इस समय संस्था के अध्यक्ष सत्या चौहान एवं अन्य सदस्य पंडित लवलेश शर्मा, पंडित रितेश शर्मा, विवेक चौकसे, योगेश राठौड़ आदि उपस्थित थे।

