टीकमगढ़ । नगर के स्थानीय गंजी फील्ड पर बीते 25 फरवरी 2023 से बागेश्वर धाम के महाराज पंडित वीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा संगीतमयी श्रीराम कथा सुनाई जा रही थी जहां शुक्रवार 3 मार्च 2023 को कथा का समापन हो गया कथा के समापन अवसर पर कथा स्थल पर भक्तों और श्रोताओं की भारी भीड़ नजर आई जहां भक्त गणों ने श्रोताओं ने जय जय गुरुदेव के नारे लगाकर शहर सहित कथा स्थल को गुंजायमान कर दिया महाराज जी ने कथा सुनाते हुए कहा कि संतों की सेवा ही भगवान की सेवा होती है कथा के मुख्य यजमान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित श्रीमती मीरा तिवारी एवं भाजपा युवा नेता एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी रिक्की तिवारी व समस्त आयोजन समिति इस दौरान उपस्थित रही। जहां भक्तों ने कथा सुनकर अपने आप को धन्य माना और महाराज जी द्वारा सुनाई गई कथा से भाव विभोर होकर कथा का पुण्य लाभ अर्जित किया। महाराज जी ने कथा सुनाते हुए कहा कि जिनके जीवन में संत आ जाते हैं उनकी जिंदगी में बसंत आ जाती है उन्होंने संतों की सेवा को सर्वोपरि बताते हुए भक्तों को एक से बढ़कर एक कथा के प्रसंग सुनाए और मानव जीवन की दिनचर्या की सुगमता को लेकर भक्तों को उपदेश दिए और भक्तों को कथा सुनाई। ,,,,,,,बंदियों को भी दिया आशीर्वाद,,,,,, कथा के समापन अवसर पर कथा स्थल पर पहुंचने के पूर्व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिला जेल पहुंचे और बंदियों को आशीर्वाद दिया एवं उन्हें अपराध न करने की नसीहत दी जहां बंदियों ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया और अपराध एवं बुरे काम ना करने का संकल्प भी लिया।,,,, नपा अध्यक्ष ने महाराज जी का किया स्वागत सम्मान,,,,, टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक और उनकी परिषद के अनेक पार्षदों एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती गीता माझी पार्षद एवं समाज सेविका श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल ने कथा स्थल पर पहुंचकर महाराज जी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया और महाराज जी से आशीर्वाद लिया इस मौके पर उनके साथ अनेक पार्षद गण एवं परितोष (बॉबी) व्यास प्रमुख रूप से मौजूद थे नगरपालिका अधिकारी मौजूद रहीं। ,,,,अनेक जनप्रतिनिधि भी पहुंचे,,,, कथा के समापन अवसर पर नगर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर महाराज जी का आशीर्वाद लिया और उनका स्वागत सम्मान किया।

