नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला नर्मदापुरम की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदन लाल राठौर, संभागीय प्रभारी बृजकिशोर दंडोतिया , सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भरत सिंह राजपूत ने मार्गदर्शन दिया। प्रदेश संयोजक मदन लाल राठौर ने सहकारिता को जनसेवा का एक प्लेटफार्म बताया सहकारिता के माध्यम से आप नित्य नए आयाम स्थापित कर सकते हैं , प्रदेश संयोजक जी ने जिला समिति , मंडल समिति पैक्स समिति गठन करने की कार्य योजना पर काम करने के निर्देश दिए एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में हारे हुए बूथों को विजय बनाने का संकल्प लिया गया तथा जिला अध्यक्ष से बातचीत कर प्रत्येक विधानसभा में टीम बनाकर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मस्तान सिंह राजपूत , जिला संयोजक जगदीश अग्रवाल , सह संयोजक अजीत सिंह राजपूत , जिला कार्य समिति सदस्य रामचन्द्र लोवंशी , अखिलेश व्यास , संजय चौधरी , संभाग सोशल मीडिया प्रभारी बलराम सिंह राजपूत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश परमाल , विभिन्न मंडल के मंडल संयोजक जगदीश लोवंशी , हरिओम गौर ,गज्जू राठौर , बृजेश यादव , संजय सिंह , दयाल सिंह , सुरेश गुप्ता , विमलेश मेहतो , चुन्नीलाल , मालक पटेल , हीरालाल रघुवंशी , महेश पटेल , मेहरबान पटेल , अशोक पटेल, चमन राठौर, संजय सिंह एवं मस्तानसिंह साध व कार्यकर्ता शामिल हुए।

