नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / सिवनी मालवा विधानसभा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पल सिंह, भारतीय जनता पार्टी केसला के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय साहु ने प्रूफ रेंज विस्थापितों के पुनर्वास से संबंधित समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन देकर विस्थापितो की समस्या का समाधान जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु चर्चा की गई। जिसमें जमीन, बिजली, शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जैसे कई मुद्दों पर संपूर्ण चर्चा की गई। जिससे पुनर्वास विस्थापित लोगों को संपूर्ण समस्याओं से निजात मिल सके।