टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम ग्राम अस्तौन में मनाया गया । सर्वप्रथम भारत माता, भगवान बलराम व दंतोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तहसील अध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम में किसानों को संगठन के बारे में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने विस्तार से बताया जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों द्वारा, किसानों के लिए चलाया जाने वाला गैरराजनीतिक संगठन है । भारतीय किसान संघ का लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्राम का प्रत्येक परिवार भारतीय किसान संघ का परिवार हो । भारतीय किसान संघ हमेशा किसान हितैषी कार्य करता रहा है और कर भी रहा है । भारतीय किसान संघ में हर किसान उसका नेता है और हर किसान में भारतीय किसान संघ बसता है जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस दिन टीकमगढ़ जिले के प्रत्येक किसान के लिए अधिकारी अपनी कुर्सी छोड़कर ये कहेगा कि आइये हमारे अन्नदाता किसान अपना स्थान ग्रहण कीजिए तभी हमारा लक्ष्य पूर्ण होगा हमारी लड़ाई हर शोषित , मजबूर किसान की है सरकारों को किसान का उसकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नही लाभकारी मूल्य निर्धारित करना ही होगा। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांत युवा वाहिनी प्रमुख विजय सिंह ठाकुर ने किसानों से कहा कि एक किसान अपने साथ अपने ग्राम के पांच किसानों जोड़े तभी संगठन का विस्तार ग्राम ग्राम में होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर ने किया व कार्यक्रम प्रभारी रामचंद्र श्रोती रहे जिन्होंने सबका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक, टीकमगढ तहसील उपाध्यक्ष शोभाराम कुशवाहा, दिगौड़ा तहसील उपाध्यक्ष फूलसिंह घोष, रामगोपाल विश्वकर्मा, टीकमगढ तहसील सदस्य देशराज रजक, परमलाल कुशवाहा, ईशन घोष, प्रदीप कुमार घोष, महेश लोधी, भगवत साहू, बुद्ध प्रकाश विश्वकर्मा, गनेश, राहुल रैकवार, साकलराम, रतीराम अहिरवार, प्रकाश बंशकार, रामदास, जानकी प्रसाद बंशकार, राकेश चौरसिया, शंकर लोधी, मोहनलाल रैकवार, सोभरन यादव, काशीराम राठौर सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेसकको यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

