नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज शनिवार दिनांक 04/03/2023 को शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में पोषण अनाज महोत्सव श्री अन्न मिलेट्स भारतीय सुपरफूड के अंतर्गत मोटा अनाज लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने हेतु प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी प्रकार के मोटे अनाज से संबंधित प्रश्न पूछे गए एवं फोटो के माध्यम से भी प्रश्न किए गए। मोटा अनाज का पोषण में महत्व एवं भारत में इसकी स्थिति से अवगत कराते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि हमारे भोजन में अनाज की मात्रा हमारे इम्यून सिस्टम को बैलेंस रखने के लिए आवश्यक है एक बैलेंस डाइट से हमारे शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में विकास होता है। प्रश्न मंच प्रतियोगिता का संचालन शैलेंद्र तिवारी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. वर्षा चौधरी एवं सदस्य डॉ. वैशाली लाल, मनीष चंद्र चौधरी,
देवेंद्र सैनी एवं सौम्य चौहान द्वारा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 5 टीम ने भाग लिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्राची चौहान, आयुषी मालवीय एवं दिशा गौतम द्वितीय स्थान पर आशीष साहू प्रियांशी यादव एवं हंसिका विश्वकर्मा तथा तृतीय स्थान पर उमा विश्वकर्मा शीतल तिवारी एवं भारती तिवारी रहे। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. किरण तिवारी पगारे ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं अन्य प्रतियोगिताओं हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

