नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / रामनवमी जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की बैठक कल रविवार को आयोजित की जाएगी। समिति के भालचंद खडडर ने बताया कि पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में रविवार शाम को 7:00 बजे जयस्तंभ चौक स्थित राकेश चोकसे के निवास पर बैठक आयोजित होगी। बैठक में समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में उपस्थित होकर शोभा यात्रा की रूपरेखा के संबंध में चर्चा की जायेगी।

