नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /आबकारी आयुक्त ग्वालियर के निर्देशानुसार म.प्र. में नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया
जायेगा। इसी तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी नर्मदापुरम् अरविंद सागर ने जिले भर में विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है। तत्संबंध में सोहागपुर प्रभारी उप-निरीक्षक आर. एस. राठौर द्वारा आज सुबह तड़के नशामुक्ति अभियान के तहत रिहायसी मकान की तलाशी लेने पर 2 लीटर शराब जप्त हुई वहीं तारबहार के रिहायसी मकान की तलाशी लेने पर 3 लीटर शराब जप्त की आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया। वहीं मझार के पास नदी किनारे 500 कि. ग्रा. महुआ लाहन एवं रामगंज नदी किनारे 10 लीटर हाथ भट्टी मंदिरा एवं 800 कि.ग्रा. महुआ लाहन एवं शराब बनाने की सामग्री बरामद की शराब तस्करों द्वारा भट्टी बनाकर शराब बनाई जा रही थी भट्टी को तोडकर नष्ट किया। प्रभारी आर.एस. राठौर ने बताया जप्त सामग्री की कीमत 1 लाख 25 हजार के लगभग है जिला आबकारी अधिकारी श्री सागर ने बताया जिले भर में नशामुक्ति अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

