नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 4/3/2023 दिन शनिवार को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम द्वारा नर्मदापुरम शहर के विभिन्न मार्गो पर बिना परमिट ऑटो की जांच की गई। जिसमे 25 ऑटो की जांच में 1 ऑटो बिना परमिट पाया गया। जिसे जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में खड़ा करवाया गया। आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया की बिना परमिट तथा बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विभागीय टीम द्वारा लगातार चालानी व जप्ती की कार्यवाही जारी रहेगी।

