नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /भारतीय किसान संघ तहसील माखन नगर द्वारा स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। जिसमें ग्राम शिवपुर, सेंदरवाड़ा, ताल केसरी एवं सांगा खेड़ा खुर्द में भी मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा एवं जिला मंत्री उदय कुमार पांडे उपस्थित रहे। संभाग सदस्य जितेंद्र तोमर, जिला उपाध्यक्ष लखन लाल चौधरी, तहसील अध्यक्ष ओमकार सिंह राजपूत, तहसील मंत्री दामोदर पटेल, तहसील उपाध्यक्ष गोपाल मीणा, बृजेश दुबे, तहसील कार्यकारिणी सदस्य राजेश दीवान, जिला सदस्य रघुवीर राजपूत पवन राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दे कि भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च सन 1969 को कोटा राजस्थान में राष्ट्र ऋषि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा की गई थी।

