टीकमगढ़। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की परीक्षायें प्रारंभ हो गईं है। इसके तहत 12वीं की कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर कराया गया। कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर शिक्षा विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओ का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री शक्ति खरे द्वारा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया गया।

