नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /इनरबहील क्लब डिस्ट्रिक्ट 304 ने अपनी मासिक बैठक में समाज में व्याप्त नशे की प्रवृत्ति पर विचार गोष्ठी आयोजित की। नई पीढ़ी में तेजी से अपने पैर पसारता धूम्रपान और तम्बाकू सेवन का चलन, समाज को पतन की और धकेल रहा है। वैचारिक प्रसांगता को कार्य रुप में परिणत करने हेतु सदस्याओ ने इस कुरुति को दूर करने हेतु विचार रखे। क्लब अध्यक्ष वंदना समैया ने कहा कि हम सबको तम्बाकू मार्शल बनना होगा। जो लोग नशा करते हैं उनकी औसतन आयु कम हो जाती है। सचिव नीता जैन ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी घेर लेती है। उपाध्यक्ष रितु जैन ने बताया कि नशा करने वाले व्यक्तिगत रूप से मानसिकता का शिकार हो जाते हैं। आईएसओ अंजू गुप्ता ने बताया गर्भवती महिलाओं पर भी एस्से अप्रत्यक्ष रूप से बहुत प्रभाव पड़ते हैं। एडिटर अंशु अग्रवाल ने बताया कि बच्चे भी आजकल नशे की लत में पड़कर अनैतिक कार्य करने लगे हैं। इसीलिए हम सभी को तबाकू मार्शल बनकर सामाजिक क्षेत्र पर उनकी मदद करनी चाहिए। डॉक्टर ममता सिंह चौहान ने भी बताया कि जो व्यक्ति तंबाकू का सेवन करते हैं उनके दांत खराब हो जाते हैं और मुख कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। सीमा गुप्ता ने बताया कि हमारी समाज में चार प्रकार की नसें तेजी से व्याप्त हो रहे हैं शराब, तंबाकू धूम्रपान और इंटरनेट जिस पर लगाम लगाना अति आवश्यक है और सरकार को भी इस दिशा में कठोर कदम उठाने होंगे। मऊ चौधरी ने बताया कि नशे की लत के शिकार बच्चों का आईक्यू कम होता जा रहा है, जिससे प्रतिभाओं की कमी का सामना हमें करना पड़ेगा। संगीता गुप्ता ने भी कहा कि बच्चों को घर में ही व्यवहारिक ज्ञान और धूम्रपान तंबाकू से होने वाली बीमारियां और उनके दुष्परिणामों के बारे में बातचीत करना चाहिए। भावना चावरा ने कहा बच्चों में नैतिक शिक्षा का ज्ञान होना अति आवश्यक है। इसके चलते उन्हें अपने अच्छे बुरे का ज्ञान होगा और वह इस तरह की बुरी लतों से दूर रहेंगे। कामिनी गिल्ला ने भी चिंता व्यक्त की की नशे की लत व्यक्ति को सामाजिक स्तर से दूर कर देती है जिसके चलते अपना विवेक खो कर अच्छे बुरे की पहचान खो देता है और कुरीतियां व्याप्त होती जाती हैं।

