इटारसी / प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने गांव गांव पहुंचकर किसानों को सेवा भारती से जुड़ने की मुहिम शुरू की। श्री अग्रवाल ने धोखेडा़ एवं ग्राम पांजरा मे सेवा भारती जनजातीय छात्रावास इटारसी के अनेकों प्रकल्पों को चलाने के लिये गावं के सभी किसानों प्रेरित किया । सभी प्रकल्पो को समझने के बाद किसानों ने मुक्त हस्त से अनाज का दान दिया। साथ में इटारसी जनजातीय छात्रावास के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, श्रवण चौधरी उपस्थित थे।

