सिवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता / माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सीताराम मंदिर में फाग उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। महिलाओ ने भगवान को फूल, गुलाल, केशर लगाकर होली खेली, साथ ही फाग के गीत भजन एवं नृत्य किया गया। महिलाओं द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दी । माहेश्वरी युवा मंडल द्वारा भजन गाये गये, नन्हे नन्हे बच्चों ने फूलों की होली का आनंद लिया। तत्पश्चात ठंडाई एवं प्रसादी वितरण किया गया । महिला मंडल में नीरू राठी, प्रेमलता तोषनीवाल, सुधा कचोलिया, सुनीता सारडा, शीला सारडा, ऊषा सारडा, मोना टावरी, श्वेता साबू, पूजा खडलोया, श्वेता खडलोया, सुनीता तोषनीवाल, रेनू राठी, प्रीति कचोलिया, अंजू कचोलिया सहित माहेश्वरी युवा मंडल एवं बच्चे उपस्थित थे।

