नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर सरकार द्वारा विवाहित महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम जम्मूरी मैदान भोपाल में शामिल होने के लिए कई जिलों से महिलाएं जा रही है। नर्मदापुरम शहर, ग्राम रतवाड़ा एवं ग्राम पर्रादेह में भी पूर्व सरपंच कन्हैयालाल वर्मा ने भी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस अवसर पर ग्राम रतवाड़ा में जनपद पंचायत सिवनी मालवा पीसीओ, रामकुमार पाठक,अनिल पवार, आंगनबाडी सुपर वाइज़र सुचित्रा राजावत, रोजगार सहायक रुपेश राजपूत, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका, स्व सहायता संगठन अध्यक्ष सुनीता चौधरी, विमला कटारे, मोहन सिंह सोलंकी, सुभाष झारिया आदि उपस्थित रहे।

