
नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना का शुभारंभ जंबूरी मैदान में किया गया। जिसका लाइव प्रसारण नगर पालिका परिषद सभागृह में देखा गया। जिसमें नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, हंस राय, प्रसन्ना हरने, पूनम मेशकर, मनोहर बड़ानी, प्रकाश गौर, सागर शिवहरे, अर्पित मालवीय, अतुल भंडारी, दौलत यादव, प्रशांत दीक्षित, बंटी परिहार, संदीप ठाकुर, पंकज पांडे, रोहित गौर आदि उपस्थित रहे।

