टीकमगढ़ । राष्ट्रीय सरपंच संघ के आह्वान पर लोकसभा सदस्य एवं राज्यसभा सदस्य को 28 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इसी तारतम्य में रविवार 5 मार्च 2023 को टीकमगढ़ जिला सरपंच संघ ने सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में एक 28 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के निज निवास टीकमगढ़ पर जिला सरपंच संघ ने सौंपा है और ज्ञापन में अपनी समस्याओं का उल्लेख करते हुए मंत्री श्री खटीक को अवगत कराया है जिस पर मंत्री श्री खटीक ने सरपंचों की समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की बात कही है एवं आश्वासन भी सरपंच संघ को दिया है ज्ञापन के दौरान सरपंच संघ के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे जिनमें मुख्य रुप से सरपंच संघक के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह बुंदेला, जयराम राय पठा, धनेंद्र सिंह यादव रानीपुरा, दिनेश अहिरवार आलमपुरा, सोनू राय भेलसी ,पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़, उमेश अहिरवार बौरी, जितेंद्र प्रजापति पहाड़ी खुर्द ,कैलाश अहिरवार हजूरी नगर, कल्याण सिंह यादव कांटी, आदि मौजूद रहे प्रेस को यह तमाम जानकारी सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह बुंदेला ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

