टीकमगढ़ । शनिवार -रविवार की दरमियानी रात से मौसम ने एकाएक करवट बदला है और मौसम के मिजाज आसमान पर स्पष्ट दिखाई दिए रविवार की सुबह से ही आसमान पर बादल छाए नजर आए और हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी दिखी एवं तेज अंध चलने के कारण किसानों की खेत में खड़ी फसलें गिर गई वही किसान इस प्रकार के मौसम को देखकर चिंतित भी हो रहे हैं किसानों का कहना है कि तेज हवाएं चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें आड़ी हो गई है ग्राम समग्र समररा में खेतों मैं खड़ी फसलें तेज हवाओं के चलने से खेतों में ही गिर गई है की जहां किसानों ने जिला प्रशासन से इन फसलों का सर्वे कराए जाने की भी मांग की है। हालांकि मौसम दोरूखी दिखा वही धूप और वही बादल मौसम के इस तरह के मिजाज किसानों को राज नहीं आ रहे हैं और किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

