नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृति संवर्धन के लिए संकल्पित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मण्डल अध्यक्ष अनिल अहिरवार के नेतृव में वार्ड 15 बड़ा हनुमान मंदिर राम की बगिया गार्डन पौधा रोपण किया। इस अवसर पर राजेश चौहान, अजीत अहिरवार, आशू दावहरे, कपिल अहिरवार, राम मालवीय, शुभम् अहिरवार, राहुल अहिरवार, अंकित मेहरा, आकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

