नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले भर मे जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के निर्देशन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर पौधारोपण का आयोजन प्रत्येक मडंल में किया गया। इसी क्रम में नर्मदापुर मण्डल में भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 24 आशीर्वाद नगर में पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी वीरू पटवा, जिला सह कार्यालय मंत्री रहमान खान , मंडल महामंत्री जयंत चौहान ,मंडल उपाध्यक्ष सुमित मीना, उपाध्यक्ष जसवीर बावरा , आईटी प्रभारी यश तिवारी , सोशल मीडिया प्रभारी ऋषभ शुक्ला , अमित मछिया, गोविंद मीणा, मनीष कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे ।
इसी क्रम में भाजयुमों जिला मीडिया प्रभारी अंकित सैनी ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश शर्मा के साथ किया पौधारोपण। नर्मदापुरम-इटारसी के 64 स्थानों पर वृक्ष लगाने का अद्वितीय कार्य किया गया। इसी क्रम में आई टी आई में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित गुरू गोविंद सिंह पार्क एवं माँ शारदा काली कमेटी द्वारा संरक्षित पार्क में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश शर्मा के साथ भाजयुमों के जिला मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, अरविंद ठाकुर, पंकज वैद्य, सोमेश मिश्रा, वीरू पटवा, रहमान खान आदि द्वारा आम, चीकू, अंबाला जैसे फलदार पौधों का रोपण किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

