टीकमगढ़। टीकमगढ़ नगर निवासी अंजुमन सदर श्री अब्दुल रज्जाक द्वारा समस्त समाज को फाईलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन कराने के लिए समुदाय के सभी व्यक्तियों से डी.ई.सी. एवं एल्वेंडाजोल दवा का सेवन करने की अपील की है। उन्होने स्वयं दवा सेवन किया और टीकमगढ़ एवं निवाडी जिलेवासियों से आग्रह किया कि दवा सेवन कर स्वयं एवं अपने परिवार को फाईलेरिया या हाथीपाव जैसी गम्भीर बीमारी से बचायें। साथ ही टीकमगढ़ एवं निवाडी दोनों जिलों को फाईलेरिया मुक्त कराने में पूरा सहयोग करें। टीकमगढ जिले में गत दिवस तक 12 लाख 70 हजार की कुल आवादी में से 10 लाख 62 हजार लोगो को दवा सेवन कराया जा चुका है। इसी तरह निवाड़ी जिले में 4 लाख 94 हजार की आवादी मे से 3 लाख 93 हजार लोगों को दवा सेवन कराया जा चुका है। छुटे हुये लोगों को दवा सेवन कराने का अभियान जारी है।

संक्रमित मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी फाईलेरिया या हाथीपाव से वचाव के लिए साल में एक वार यह दवा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को भी खाना जरूरी है।