हरदा/ प्रदीप गुप्ता / हरदा में भारत की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू आकाश मार्ग से होती हुई धरती पर प्रकट हो गई। जिसको लेकर एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम हुआ है। भगवान से लेकर विशिष्ट महापुरुषों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरदा के कलाकारों द्वारा धरती पर बनाए गए चित्रों को लेकर हरदा का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व रविवार को हरदा में भारत की राष्ट्रपति महोदया की उकेरी गई तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 सौ महिलाओं द्वारा इस आकृति को उकेरा गया है। जिसको आकाश से देखने पर भारत की राष्ट्रपति महोदया नजर आती हैं। विश्व रिकॉर्ड करने का काम खिलता कमल जनकल्याण सोसाइटी हरदा के अध्यक्ष संदीप पटेल और चर्चित कलाकार सतीश गुर्जर की टीम द्वारा किया गया है।

