नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के सभी नगरीय निकायों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में पौधे रोपकर शिव वाटिकाओं का निर्माण किया गया। नगरपालिका नर्मदापुरम में भी विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधे रोपे जाकर शिव वाटिका तैयार की गई।

