जायसवाल शहर कांग्रेस के अध्यक्ष भगत राम भइयंन यादव कांग्रेस के युवा नेता संजय नायक ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ इसरार मोहम्मद विभोर पांडे सहित भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का कहना है कि हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार के अडानी के पक्ष में कोनी कैप्टिज्मि की नीति की पोल खोल दी है। गहरे आर्थिक संकट के समय में पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रहे हैं। देश की विदेश नीति को झुका रहे हैं और एसबीआई और एल.आई.सी. जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे है। हाल के खुलासे ने गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत को खतरे में डाल दिया है। कांग्रेसियों ने भाजपा केंद्र सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों का टीकमगढ़ जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण घोर विरोध करते है। केन्द्र की भाजपा सरकार की नीतियों में सुधार करने की हम लोग महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते है। ताकि जनहित के लिए नीतियों में सुधार हो सके। वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि सहारा इंडिया बैंक में टीकमगढ़ जिले सहित सम्पूर्ण भारत के गरीब, मजदूर लोगों ने एक-एक रूपये को एकठ्ठा कर जमा किया था। परंतु सहारा इंडिया बैंक के द्वारा आज दिनांक बेचारे गरीबों का पैसा वापिस नहीं किया गया है। गरीबों के हित को दृष्टिगत रखते हुए सहारा इंडिया बैंक से पैसा वापिस दिलाया जाए। इसी अवसर पर कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति से ज्ञापन में उल्लेख करते हुए मांग की है कि टीकमगढ़ जिले की टीकमगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का नगर पालिका अध्यक्ष होने के कारण म.प्र. की भाजपा सरकार एवं टीकमगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा मुह देखी कार्यवाही की जा रही है। जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे है और नगर पालिका अध्यक्ष को शहर का विकास करने से मुख्य नगर पालिका अधिकारी की अदला-बदली कर रोका जा रहा है। ताकि शहर का विकास न हो सके। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है एवं इस ओर कार्यवाही की मांग करते हुए सत्ता पक्ष पर तमाम आरोप लगाए। ,,,,,,पुलिस अधीक्षक के नाम भी दिया ज्ञापन,,,,, वहीं इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के नाम टीकमगढ़ एसडीओपी बीडी त्रिपाठी को सौंपा जिसमें कांग्रेसियों ने उल्लेख किया है कि बुडेरा पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर लोगों के साथ मारपीट की जाति है और वसूली की जाति है कांग्रेस का कहना है कि रविंद्र सिंह उर्फ रवि लोधी लोधी निवासी रामनगर जो कि कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष हैं उनके साथ बुडेरा थाना प्रभारी द्वारा मारपीट की गई है और चेकिंग के नाम पर परेशान किया गया मंडल अध्यक्ष को पुलिस की मारपीट से काफी चोटें आई हैं जो कि अस्पताल में भर्ती है कांग्रेसियों ने पुलिस की इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर तमाम आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है और पुलिस प्रशासन को इस प्रकार की कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी है और कहा है कि अगर पुलिस का इस प्रकार का रवैया ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
केंद्र की भाजपा सरकार का जताया विरोध कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जायसवाल शहर कांग्रेस के अध्यक्ष भगत राम भइयंन यादव कांग्रेस के युवा नेता संजय नायक ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ इसरार मोहम्मद विभोर पांडे सहित भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का कहना है कि हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार के अडानी के पक्ष में कोनी कैप्टिज्मि की नीति की पोल खोल दी है। गहरे आर्थिक संकट के समय में पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रहे हैं। देश की विदेश नीति को झुका रहे हैं और एसबीआई और एल.आई.सी. जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे है। हाल के खुलासे ने गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत को खतरे में डाल दिया है। कांग्रेसियों ने भाजपा केंद्र सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों का टीकमगढ़ जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण घोर विरोध करते है। केन्द्र की भाजपा सरकार की नीतियों में सुधार करने की हम लोग महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते है। ताकि जनहित के लिए नीतियों में सुधार हो सके। वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि सहारा इंडिया बैंक में टीकमगढ़ जिले सहित सम्पूर्ण भारत के गरीब, मजदूर लोगों ने एक-एक रूपये को एकठ्ठा कर जमा किया था। परंतु सहारा इंडिया बैंक के द्वारा आज दिनांक बेचारे गरीबों का पैसा वापिस नहीं किया गया है। गरीबों के हित को दृष्टिगत रखते हुए सहारा इंडिया बैंक से पैसा वापिस दिलाया जाए। इसी अवसर पर कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति से ज्ञापन में उल्लेख करते हुए मांग की है कि टीकमगढ़ जिले की टीकमगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का नगर पालिका अध्यक्ष होने के कारण म.प्र. की भाजपा सरकार एवं टीकमगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा मुह देखी कार्यवाही की जा रही है। जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे है और नगर पालिका अध्यक्ष को शहर का विकास करने से मुख्य नगर पालिका अधिकारी की अदला-बदली कर रोका जा रहा है। ताकि शहर का विकास न हो सके। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है एवं इस ओर कार्यवाही की मांग करते हुए सत्ता पक्ष पर तमाम आरोप लगाए। ,,,,,,पुलिस अधीक्षक के नाम भी दिया ज्ञापन,,,,, वहीं इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के नाम टीकमगढ़ एसडीओपी बीडी त्रिपाठी को सौंपा जिसमें कांग्रेसियों ने उल्लेख किया है कि बुडेरा पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर लोगों के साथ मारपीट की जाति है और वसूली की जाति है कांग्रेस का कहना है कि रविंद्र सिंह उर्फ रवि लोधी लोधी निवासी रामनगर जो कि कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष हैं उनके साथ बुडेरा थाना प्रभारी द्वारा मारपीट की गई है और चेकिंग के नाम पर परेशान किया गया मंडल अध्यक्ष को पुलिस की मारपीट से काफी चोटें आई हैं जो कि अस्पताल में भर्ती है कांग्रेसियों ने पुलिस की इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर तमाम आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है और पुलिस प्रशासन को इस प्रकार की कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी है और कहा है कि अगर पुलिस का इस प्रकार का रवैया ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
