टीकमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अस्तोंन के ही ग्राम अस्तोंन निवासी एक युवक के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट की गई है एवं गाली-गलौच कर लात घूंसों से भी मारपीट की गई है इसकी शिकायत लेकर पीड़ित युवक जब पुलिस चौकी अस्तौंन पहुंचा तब चौकी पुलिस ने इस पीड़ित युवक की रिपोर्ट लेख नहीं की और उससे कह दिया गया कि कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होगी लेकिन जब पीड़ित कोतवाली आया तो वहां भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मारपीट की घटना पीड़ित युवक सोनू साहू पुत्र गोरेलाल साहू निवासी अस्तोंन द्वारा 06 मार्च 2023 सोमवार के दिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन देकर पूरी घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया है और मामले में निष्पक्ष न्याय संगत कार्यवाही किए जाने की मांग की है। हालाकि पीड़ित युवक मारपीट से घायल है जो जिला अस्पताल में अपना उपचार करा रहा है पीड़ित युवक ने अस्तोंन चौकी पुलिस सहित कोतवाली पुलिस पर रिपोर्ट ना लिखे जाने के तमाम आरोप लगाए हैं कि मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई अब यह जांच का विषय है जो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की जांच के बाद ही मामला सामने आ सकेगा। ग्राम अस्तोंन निवासी पीड़ित युवक सोनू साहू ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 05 मार्च 2023 की दोपहर मेरे साथ गांव के ही कन्छेदी साहू ने मेरे ऊपर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे मेरा हाथ कट गया उसके बाद प्रमोद साहू और दीनदयाल साहू ने मेरे साथ लात घूंसों से जमकर मारपीट की है। पीड़ित सोनू साहू का कहना है कि धारदार कुल्हाड़ी से धार की तरफ से मुझ पर बार किया गया है जिससे मेरा हाथ कट गया है पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे से मामले में न्याय संगत एवं निष्पक्ष कार्यवाही की आस लगाई है और अपनी पीड़ा भरा आवेदन परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर दिया है। पीड़ित सोनू साहू ने गांव अस्तोंन निवासी कंन्छेदी साहू, प्रमोद साहू, दीनदयाल साहू पर तमाम मारपीट के आरोप लगाए हैं जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की जांच के उपरांत ही मामले का पूरा सच सामने आ सकेगा।

