टीकमगढ़ । नगर के वार्ड क्रमांक 06 बानपुर दरवाजा जैन वैद्य मंदिर के समीप कवि भूषण भवन के सामने पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है सुबह से लेकर दोपहर तक जितने समय तक नल सप्लाई होते हैं उतने समय तक इस लीकेज से भारी मात्रा में जल व्यर्थ सड़क पर बह जाता है और नालियों में वहता रहता है नगर पालिका के संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से यह मांग की गई है कि इस पाइप लाइन के लीकेज को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए जिससे कि पानी व्यर्थ में ना वह पाए। उल्लेखनीय है कि नगर के बानपुर दरवाजा वार्ड क्रमांक 06 कवि भूषण भवन के सामने पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ में प्रतिदिन बह जाता है जिसमें अति शीघ्र सुधार की आवश्यकता है जिससे कि यह पानी बर्बाद होने से बच सके।

