कथा श्रवण करने आए श्रोताओं का आभार माना बशारत खान ने
तवा देनवा के तट पर तवानगर में सिद्ध श्री दादाजी दरबार आश्रम में नौ दिवसीय संगीत में शिव महापुराण का समापन हुआ। कथावाचक पंडित सौरभ दुबे ने 12 ज्योतिर्लिंगों की कथा सुनाते हुए बताया कि इस पृथ्वी पर कैसे भगवान भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंगों की स्थापना हुई कथा श्रवण हजारों की संख्या में क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता उपस्थित रही।इस दौरान परशुराम यादव एवं अनुराधा यादव दिलीप यादव,लक्छमी नरायण यादव, बशारत खान ने परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मर्षि श्री श्री ज्ञानानंद जी महाराज एवं कथा वाचक पंडित सौरभ दुबे का सम्मान किया। तो वही बशारत खान और पंडित अंकित दुबे का भी सम्मान किया गया
शिव माह पुराण कथा के दौरान ही रात्रि में नो दिनों तक लगातार पंडित अंकित दुबे के ग्रुप द्वारा अनेकों कलाकारों की प्रस्तुति सुंदर भजनो की दी गई जिसमे मुंबई से पूर्णिमा अगले खंडवा से सतीश बाथम भोपाल से यूट्यूब सिंगार गुनगुन और गुंजन तिवारी पंडित अंकित दुबे मोहित मेहरा द्वारा महाकाल संध्या एवं निरंतर स्थानीय कलाकारों द्वारा अनेकों प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर दूरदराज से कथा श्रवण करने आए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल,सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, सिवनी मालवा कांग्रेस के पूर्व विधायक ओम प्रकाश रघुवंशी, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, सिवनी मालवा विधानसभा कृषि मंत्री प्रतिनिधि यशवंत पटेल, कांग्रेस के युवा नेता पंडित समीर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बाबू चौधरी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप दुबे,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र ओझा,लखन बेस,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी रवि जयसवाल, प्रकाश श्रुति, हेमचंद कश्यप सहित दूर दर से आए
जिन्होंने कथा श्रवण कर समापन दिवस पर भंडारे की प्रसादी ली उनका सर्व धर्म सद्भावना समिति दादा दरबार के संरक्षक बशारत खान विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रीता ठाकुर प्रदेश कांग्रेश महासचिव प्रदीप दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।


