टीकमगढ़ । आगामी होली के त्यौहार सहित सभी त्योहारों के मद्देनजर सोमवार की शाम करीब 6 बजे नगर के मुख्य चौराहों और मुख्य मार्गों से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या एसडीएम सीपी पटेल तहसीलदार आरपी तिवारी सहित तमाम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे और फ्लैग मार्च सुरक्षा की दृष्टि को लेकर निकाला गया यह फ्लैग मार्च नगर के मुख्य मार्गो चौराहे से गुजरा जहां पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च के जरिए लोगों से सभी त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आपसी भाईचारा तरीके से मनाए जाने की अपील भी की। और फ्लैग मार्च के द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा कि अगर कोई भी किसी प्रकार कीअशांति फैलाने का प्रयास करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।