नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से टीबी मरीजो को पोषण वितरण किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश दहलवार, जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे, डॉ. ओशीन जैन, डीपीसी विशेष दुबे चंद्र गोपाल मैलया, उदित द्विवेदी, अनिल अग्रवाल, डी एस दांगी, डॉ. उमेश सेठा, गौरव सेठ, मुकेश श्रीवास्तव, शेरसिंह बडकुर, नरेन्द्र गोयल, देवदत्त गौर, निवेश खण्डेलवाल, अतुल भंडारी, शिवराज चंदौल, संजय गौर रेडक्रॉस के सदस्य, जिला क्षय केन्द्र का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

