नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /डॉ. मयंक तोमर ने महात्मा गाँधी एस द ऑरिजिनेटर ऑफ़ नॉन-वायलेंस इन डी फ्रीडम स्ट्रगल ऑफ़ इंडिया के शीर्षक के साथ आधुनिक भारत के क्षेत्र में महात्मा गांधी के विशेष योगदान पर गहन शोध कार्य के साथ इतिहास विषय में चित्तौड़गढ़ राजस्थान के मेवाड़ विश्वविद्यालय से पीएचडी की, डॉ. मयंक भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती प्रेमलता जय सिंह तोमर के पुत्र हैं। ज्ञात हो कि डॉ. मयंक ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए पहले ही डी.लिट प्राप्त कर लिया था और इस पीएचडी पुरस्कार के साथ वे नर्मदापुरम संभाग के पहले सबसे कम उम्र के डबल डॉक्टरेट बन गए हैं। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. आई. एम. कुद्दुसी, ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सम्मानित अतिथि प्रो. आनंद भालेराव, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रो. (डॉ.) आलोक मिश्रा, कुलपति, अशोक कुमार गदिया अध्यक्ष समूह मेवाड़ विश्वविद्यालय के अन्य शोधकर्ताओं ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर नरेंद्र, आरती, अमित, दुर्गा, एकलव्य, के एन त्रिपाठी, अरुण दीक्षित ने डॉ. मयंक तोमर को शुभकामनाएं दीं।

