नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज उन महिलाओं की बात करेंगे जिन्होंने अपनी इच्छाशक्ति से कुछ खास मुकाम पाया है। ऐसी ही शहर की ग्रहणी श्रीमति रेखा रतनानी है, जिन्हें बचपन से ही कुछ लिखने का शौक था और आज उनके इस शौक ने उनकी राष्ट्रीय लेवल पर एक अलग ही पहचान बना दी है। बता दें कि श्रीमती रेखा रत्नानी की प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा पहली से पांचवी शासकीय कन्या प्राथमिक शाला बागबाहरा, छत्तीसगढ़ में, कक्षा छठवीं से बारहवीं आशी बाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (अर्ध शासकीय विद्यालय) बागबाहरा बी .सी .ए . फाइनल माखन लाल चतुर्वेदी ब्रांच जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ वर्तमान पता नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में निवासरत हैं।
अभी हाल में ही श्रीमती रतनानी को काशी कवि मंच राष्ट्रीय सलाहकार, सिंधु यूथ मीडिया छत्तीसगढ़ से सम्मानित किया गया। “दि फेस ऑफ इंडिया” द्वारा राष्ट्र गौरव *नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन* द्वारा नारी रत्न सम्मान 2023 से नवाजा गया।
*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने के लिए आयोजित कार्यक्रम- शिक्षा *रत्न सम्मान 2023*- * 30 अप्रैल*- समन्वयक रही श्रीमती रेखा रतनानी। पिछले 17 सालों से भरतनाट्यम, कथक, लोक नृत्य, शिक्षिका की भूमिका में रह चुकी है। नृत्य- गान, रंगोली, मेहंदी पेंटिंग, अनेक कलात्मक कार्य, वाद-विवाद, भाषण, नाट्य कला, तात्कालिक भाषण, उत्तम रसोई(पाक कला) , आदि अनेकों अनेक प्रतियोगिताओं के निर्णायक विगत वर्षों से रहती आई हैं। सामाज सेविका के रूप में जैसे भारतीय सिंधु सभा से जुड़ कर एवं अनेक समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ लगातार कार्य कर रही हैं, इनके द्वारा अनेक उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। गृह उद्योगों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर करना, महिलाओं को गृह उद्योग में रोजगार प्रदान करना, नव प्रज्ञा कॉलेज फाउंडेशन पटल पर प्रकाशित होने वाली पुस्तकें
1. कन्यादान__संपादक रेखा रतनानी (साझा काव्य)
2. कुल संवारती नारी__संपादक रेखा रतनानी(साझा काव्य )
3. भ्रूण हत्या__संपादक रेखा रतनानी(साझा काव्य ), 4.एहसास पन्नों पर__(सांझा काव्य )
लेखन कार्य में __ स्वयं स्वतंत्र लेखिका __इनके द्वारा रचित अनेकों काव्य व गद्य रूप में ,कविताएं , लेख, रचनाएं, अनेक शहरों की अनेक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है। वह अनेक मंच प्रतियोगिताओं में भागीदार रही है। कुछ माह पूर्व श्रीमती रतनानी ऑनलाइन कवि सम्मेलन में भी प्रतिभागी रही हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

