टीकमगढ़ । थाना लिधौरा अंतर्गत दिनांक 03.03.2023 को फरियादी लखन पिता बहोरे कुशवाहा उम्र 32 साल नि. बरियन का मोहल्ला ग्राम सतगुवां द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 02.03.2023 को रात्रि 8 बजे करीब परिवार के काशीराम कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा द्वारा बिजली बिल जमा करने के बिवाद पर से मां बेनी व बहू गिरजा को गाली गलौज कर मारपीट की उसी बात पर फरियादी द्वारा आरोपियों से कहा सुनी हो जाने पर से उपरोक्त तीनों आरोपियों द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर किया जिसमें परमानंद उर्फ भज्जू कुशवाहा घायल होकर मौके पर ही गिर गया एवं आरोपीगण द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये उपरोक्त की सूचना पर थाना में अप.क्र. 35/23 धारा 323,294, 506, 307, 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. संतोष चौरसिया द्वारा टीम गठित कर फरारशुदा आरोपियों की उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई जो दस्तयाव नही हुये दिनांक 06.03.2023 को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को उनके नैगनिया हार में दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया मुख्य आरोपी काशीराम द्वारा घटना में प्रयुक्त आलाजर्व कुंआ पर फेंकना बताया जो अबैध एक 12 बोर की अद्दी पठाघाट के कुंआ से एवं एक 12 नंबर छर्रा वाला एक जिंदा कारतूस काशीराम के कब्जे से बरामद किया गया जिससे अपराध सदर में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का ईजाफा कर उपरोक्त तीनों आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर मौके से गिरफ्तार कर जेआर पर मान. न्यायालय जतारा पेश किया । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लिधौरा निरी. संतोष चौरसिया, सउनि असलम खान, सउनि रवीद्र दीक्षित, प्र.आर. 280 राघवेंद्र, प्र.आर. रहमान सायवरसेल आर.138 ललित, आर. 511 बृजेन्द्र, आर. 389 बृजप्रताप, एनआरएस धर्मेन्द्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

