नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा स्थानीय श्री हनुमान मंदिर में महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान करते हुए होली मिलन समारोह मनाया। जिला अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने बताया कि डॉक्टर रेनू शर्मा, अमृता दीक्षित, ममता मिश्रा, अफरोज खान के आथित्य में शालिनी दीक्षित, पूजा दुबे, जयमाला निगम, योगिता दुबे, पूनम दुबे, मंजू आनंद, सुशीला वर्गले, किरण शर्मा, मालिनी तिवारी, ज्योति दीक्षित को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक के एस राजपूत ने बताया कि हमारी संस्था मैंहर जाति हर धर्म हर समाज के लोगों की सहभागिता रहती है। इसी के अनुरूप हर समाज के महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि संस्था द्वारा मनाई जाती है. कार्यक्रम में उपस्थित अशोक दीबोलिया, ललित यादव, डॉक्टर सुरेंद्र जीत सिंह, लल्ला सोनी, रामेश्वर पटेल, रमेश गोप्लानी, ओपी तिवारी, श्याम उमरे, गणेश सैनी, आरके सैनी, महेंद्र तिवारी, आशीष तिवारी, के के शर्मा, के एन त्रिपाठी, मोहम्मद अकरम खान, मोहम्मद आदिल फाजली, सुभाष यादव, प्रदीप त्रिवेदी, गोविंद दीक्षित सहित सदस्यगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन अरुण दीक्षित द्वारा किया गया आभार व्यक्त अशोक दीबोलिया ने किया।