नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /प्रतिभूति कागज कारखाना में आज मंगलवार दिनांक 07/03/2023 को 52वाँ राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का समापन महाप्रबंधक दुर्गेश पति तिवारी, अपर महाप्रबंधक पार्थ प्रतिम दास, संयुक्त महाप्रबंधक रविन्दर सिंह , संयुक्त महाप्रबंधक अशेष
अविनाशी एवं उपमहाप्रबंधक विवेक तनेजा की उपस्थिति में किया गया। 52वाँ राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम में दिनांक 27/02/2023 से 04/03/2023 तक आयोजित किया गया। समापन अवसर पर महाप्रबंधक दुर्गेश पति तिवारी ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संरक्षा हम सभी की ज़िम्मेदारी है और शून्य दुर्घटना का लक्ष्य प्राप्त करने की लिए हम सभी को पीपीई का उपयोग एवं संरक्षा की नियमों का पालन करना चाहिए।संरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर एस पलनी कुमार प्रबन्धक द्वारा वर्ष 2022 में संरक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों के बारे में प्रेजेंटेशन दिया गया।साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत संरक्षा स्लोगन, संरक्षा पोस्टर, संरक्षा सुझाव, संरक्षा निबंध प्रतियोगिताएं, संरक्षा, अग्निशमन एवं संरक्षा प्रशिक्षण पर आधारित ट्रेनिंग और फायर मोकड्रिल आयोजित की गयी थी एवं इस कार्यक्रम में समस्त प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

