नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 7/3/2023 दिन मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम द्वारा शहर के व्यस्तम मार्गो पर बीच सड़क पर बस खड़ा कर सावारी भर रहे वाहनों पर आरटीओ की टीम द्वारा चलानी कार्यवाही की गई। नर्मदा कॉलेज व मीनाक्षी चौक पर सवारी भर रहे 7 बसों से ₹11,500 की चलानी कार्यवाही की गई। आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया की पूर्व में ली गई बैठक में बस ऑपरेटरों को दी गई हिदायत का पालन न करने तथा बिना वर्दी पहने चालक या ज्यादा किराया लेने वा बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सावारी भरने वाले वाहनों पर चलानी कार्यवाही जारी रहेगी। जांच टीम आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के साथ विभागीय टीम में सिपाही राकेश चौरे, राजेश्वरी, उदयभान, गोलु पटेल शामिल रहे।

