नर्मदा पुरम/ प्रदीप गुप्ता / होली के त्यौहार पर हुलियारों के हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने होली के 1 दिन पहले पुलिस अधीक्षक डॉ गुर करन सिंह के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गो में निकाला फ्लैग मार्च। फ्लैग मार्च निकालने का मतलब है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी विक्रम रजक एवं पुलिस बल शामिल रहा।


