नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / सेठा कैंसर हॉस्पिटल , सेज ग्रुप और सोसाइटी ऑफ प्राइवेट स्कूल नर्मदापुरम (SOPAS) के संयुक्त तत्वाधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने वाली जिले की महिलाओं का सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष आलोक राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्षता विधायक डॉ. सीताशरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा , इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल सेठा , भाजपा खेल प्रकोष्ठ आलोक राजपूत, विधायक प्रतिनिधि रोहित गौर, वरिष्ठ नेता हंस राय, नीरज राय बहुत्रा उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इन प्रतिभाओं जिसमें एसडीएम मोहिनी शर्मा, चौकसे, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बादवा, अजाक थाना प्रभारी पारूल श्रीवास्तव, महिला जिला टीकाकरण अधिकारी नलिनी गौड़ , शिक्षिका सुनीता गुप्ता का सम्मान किया गया ।
सम्मान समारोह में 20 डॉक्टरों का भी सम्मान किया गया। साथ ही कार्यक्रम में 23 पार्षदों का भी सम्मान किया गया। प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी, जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रोहित गौर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि शंकर राजपूत, राजेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि रोहित गौर , तेज कुमार गौर, नीरज राय, हरगोविंद शुक्ला, मुकेश सोना, रिजवान हैदर, प्रकाश चौरे, कमलेश, घनश्याम साहू, मोहनलाल गौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन आरती शर्मा द्वारा किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

