नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / इनरबहील क्लब अध्यक्ष वंदना समैया ने बताया कि चित्रा हरने पिछले कई वर्षों से वृक्षारोपण कर रही है और 1000 से भी ज्यादा पौधे लगा चुकी हैं और सब पौधे जीवित हैं। पिछले दिनों इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने उनके द्वारा बनाई गई पर्यावरण टोली में सहभागिता की और साथ मिलकर कार्य करने की चेष्टा की। चित्रा हरने ने कहा कि हम सब मिलकर साथ करें तो कुछ हद तक पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कई आगामी योजनाएं भी बताई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ऋतु जैन, आईएसओ अंजू गुप्ता, एडिटर अंशु अग्रवाल, डॉक्टर ममता सिंह चौहान, भावना चावरा, संगीता गुप्ता, कामिनी गिल्ला, सीमा गुप्ता, महू चौधरी उपस्थित रही। अंत में कार्यक्रम का आभार सचिव नीता जैन ने माना।

