नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / हम बात कर रहे हैं शहर की स्व सहायता समूह की कविता राजपूत का जिन्होंने अपनी इक्छा शक्ति एवं कठिनाई से आगे बढ़कर मुकाम हासिल किया। हमें बताया कि मैं बचपन से ही सोचती थी कि महिलाओं के जीवन में कुछ बदलाव लेकर आऊंगी। इसीलिए महिलाओं के हित में ही काम करने का मेरा संकल्प रहा कि मैं बहुत ही गरीब परिस्थिति से निकल कर आई। 2001 तक मैंने 10वीं तक पढ़ाई की उसके बाद जैसे लड़कियों के साथ होता है, मेरी शादी हो गई मैं पढ़ नहीं पाई। लेकिन फिर मैंने 2015 से पढ़ाई फिर चालू की और अपने साथ-साथ दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का प्रण लेते हुए सिलाई सेंटर चालू किया और उसी समय स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर महिलाओं को निशुल्क सिलाई सिखाने लगी। आज में वर्तमान समय में स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को जोड़ती है और उनको अपना स्वयं का रोजगार चालू करने के लिए प्रेरित करती है एवं सिलाई, ब्यूटी पार्लर की निशुल्क ट्रेनिंग भी देती है। जिससे महिलाओं को किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं एवं अपना स्वयं का व्यवसाय कर सके । कई महिलाओं को शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया है जो लड़कियां पढ़ाई छोड़ चुकी थी उनको भी आठवीं और दसवीं के फॉर्म भरवा कर उनकी पढ़ाई फिर से चालू करवाई कविता राजपूत ने । सन 2015 के बाद आज एमएसडब्ल्यू एवं पीजीडीसीए भी कंप्लीट किया है और वर्तमान में एल एल बी की पढ़ाई कर रही है। उनके द्वारा चलाए जा रहे समूह का नाम मेकलसूता स्वयं सहायता समूह है। नर्मदा आह्वान सेवा समिति और दैनिक राज एक्सप्रेस के द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया । समाज के हित में 4 से 5 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी है और हमेशा उनके हक के लिए सदैव तत्पर रहती है । किसान महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग भी दी। मधुमक्खी पालन के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया, क्योंकि एक महिला होते हुए उन्होंने मधुमक्खी पालन शुरू किया और सारी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि समूह ने बचत करके कपड़ा खरीद कर स्कूल ड्रेस की सिलाई कर गरीब बच्चों को निशुल्क प्रदान भी की थी। उन्हें बीजेपी में मंडल मे मंत्री पद का दायित्व भी मिला। अभी वर्तमान में मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना में प्रदेश सचिव का पद है और मानव अधिकार आयोग सहकार ट्रस्ट में जिला उपाध्यक्ष, प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की जिला अध्यक्ष का भी पद है , राजपूत करणी सेना की तहसील सचिव का पद है। निरंतर समाज हित में काम कर रही है एवं हमें बताया कि पूरे जिले में महिलाओं के हित के लिए कार्यरत हूं और आगे भी रहूंगी।

