टीकमगढ़। जतारा – टीकमगढ़ मार्ग पर बुधवार की रात्रि करीब 12 बजे एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से जा टकराई जहां इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है मृतक एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब यह लोग किसी गमी में जतारा की ओर जा रहे थे इस घटना ने कोहराम मचा दिया घटना सुनने के बाद लोगों ने गहरा दुख जताया है वहीं जिला अस्पताल में पांचों मृतकों के शवों का सुबह पुलिस ने पंचनामा पी एम कराकर शव परिजनों को सौंपे हैं और मामला कार्यवाही में लिया है। वहीं इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें चार को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है और चार घायलों का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम मवई निवासी एक ही परिवार के कुछ लोग गर्मी में जतारा की ओर बोलेरो से जा रहे थे उसी दौरान रात्रि करीब 12 बजे यह बोलेरो ग्राम किटाखेरा के पास अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से जा टकराई इस घटना में विनोद पुत्र लक्ष्मी लोधी उम्र 30 वर्ष मोती लाल पुत्र बुद्धा लोधी 48 वर्ष प्रेम बाई पत्नी बाबूलाल लोधी 48 वर्ष राजेश पुत्र बाबूलाल लोधी 28 वर्ष एवं गुड्डी बाई पत्नी बुद्धा लोधी उम्र 55 वर्ष आदि की मौत हो गई है और 8 लोग इस घटना में घायल हुए हैं घायलों में 4 को झांसी रेफर किया गया है और 4 का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

