टीकमगढ़ । नगर के बानपुर दरवाजा जैन वैद्य मंदिर के समीप कवि भूषण भवन के सामने वार्ड क्रमांक 06 मे पाइप लाइन में लीकेज था जिससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर व्यर्थ में बहता था जिसकी खबर नर्मदा समय न्यूज़ ग्रुप ने प्राथमिकता से जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के संज्ञान में लाई थी जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर प्रशासन ने तत्काल इस लीकेज को बंद करा दिया और बहते व्यर्थ पानी को रोक दिया गया जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति वार्ड के लोगों ने आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि इस खबर को नर्मदा समय न्यूज़ ग्रुप ने बीते 6 मार्च 2023 को जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के संज्ञान तक पहुंचाया था जहां तत्काल ही इस पर कार्रवाई करते हुए नगर प्रशासन ने वार्ड वासियों की इस समस्या का समाधान करा दिया है।

