टीकमगढ़। मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में 08 मार्च 2023 की रात को झमाझम बारिश एवं हवा चलने से किसानों की फसलें खेतों में गिर गई हैं जिससे होली के पर्व पर जहां किसानों में खुशी दिख रही थी वही फसलें गिर जाने से इन किसानों के चेहरे मायूस दिखाई दिए। सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने किसानों के खेत पर जाकर देखा तो उनकी आंखों में आंसू आ गए और कहा है कि मैं प्रशासन को जानकारी दूंगा किसानों का भारी नुकसान हो गया है इसकी जांच की जाए और किसानों को उचित लाभ दिलाये जाने का पूरा प्रयास करूंगा। जिन किसानों का नुकसान हुआ है उनमे कैलाश यादव ,गोदू केवट, रूप सिंह यादव, राकेश प्रजापति, गोविंदास प्रजापति, रज्जू नामदेव ,चेनू लाल यादव, अरविंद यादव, आशु पाल, कालू केवट, सहित सैकड़ों किसानों की फसलें गिर गई है। जहां इन किसानों ने जिला प्रशासन से फसलों का सर्वे करा कर सहायता मुहैया कराए जाने की मांग की है। प्रेस को यह तमाम जानकारी केशवगढ़ सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

