टीकमगढ़ । जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने गुरुवार के दिन एक प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान एसोसिएशन ने कहा है कि जिला परिवहन विभाग में कोई भी कार्य समय से नहीं होते हैं जिला परिवहन अधिकारी की लगातार कार्यालय में अनुपस्थिति रहती है जिसके चलते बस मालिकों के कार्य समय से नहीं होते हैं और भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तमाम आरोप एसोसिएशन ने जिला परिवहन अधिकारी निर्मल कुमरावत पर लगाते हुए पत्रकारों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और एक ज्ञापन भी जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को सौंपा जहां उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया जाए कि वह नियमित अपने कार्यालय में बैठे जिससे कि हम सभी बस आॅनरो का कार्य हो सके। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह सोलंकी, कार्यवाहक अध्यक्ष गजेंद्र कुमार चौधरी लूईस ,एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं पार्षद अनीश खान सहित जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान एवं कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने अपनी मुख्य समस्या का उल्लेख किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि टूरिस्ट एवं मैरिज पार्टी के अस्थाई परमिट जिला परिवहन विभाग द्वारा नहीं बनाए जा रहे हैं जहां हम सभी बस ऑपरेटरों की यह बड़ी समस्या बनी हुई है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

